Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UP Govt. Job Openings: 25 से होगी 58,285 शिक्षकों की तैनाती

    UP Govt. Job Openings: 25 से होगी 58,285 शिक्षकों की तैनाती

    January 22, 2021 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    UP Govt. Job Openings: बेसिक शिक्षा परिषद के 58285 शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। नव चयनित शिक्षकों का स्कूल आवंटन और अंतर जिला तबादला आदेश गुरुवार को एक साथ जारी हुआ है। नव चयनित पांच दिसंबर से तो अंतर जिला तबादला वाले शिक्षक 31 दिसंबर से आदेश की प्रतीक्षा कर रहे थे। इनका स्कूल आवंटन आनलाइन होगा। शासन के निर्देश पर परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से अनुपालन करें।

    इसे भी पढ़े:JP Nadda Lucknow Tour: मंत्रियों को ‘पाठ’ पढ़ाया

    अंतर जिला तबादला: परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 21695 शिक्षकों की अंतर जिला तबादला सूची 31 दिसंबर को जारी हुई थी। शिक्षकों ने इसके लिए दिसंबर 2019 व जनवरी 2020 में आनलाइन आवेदन किया था। परिषद सचिव ने बीएसए को निर्देश दिया है कि हर जिले से स्थानांतरित शिक्षकों को 27 व 28 जनवरी को कार्यमुक्त किया जाए। वे शिक्षक संबंधित जिलों में 29 व 30 जनवरी को ज्वाइन करेंगे। यह |भी निर्देश है कि स्थानांतरित शिक्षकों के ज्वाइन करने व पदस्थापित होने के बाद नव चयनित शिक्षकों को शासनादेश के तहत ज्वाइन कराया जाए।

    आनलाइन होगा स्कूल आवंटन: 69000 शिक्षक भर्ती में दूसरे चरण में 36590 शिक्षकों को | जिला आवंटित हुआ था। उनकी काउंसिलिंग कराकर पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जा चुका है। चयनित शिक्षक तब से स्कूल आवंटन की राह देख रहे थे। परिषद सचिव ने अब स्कूल आवंटन का आदेश जारी किया है। इसमें सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को आनलाइन स्कूल आवंटन 25 व 27 जनवरी को होगा। हर जिले में आवंटित अभ्यर्थियों में से पांच अतिरिक्त रिक्तियों को जोड़ते हुए विकल्प लेने के लिए रिक्तियों का प्रकाशन हो। इसमें सबसे पहले शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक वाले स्कूल रखे जाएं। इसके बाद उन स्कूलों को रखा जाए जहां दो शिक्षक हैं लेकिन, छात्र शिक्षक अनुपात अधिक है।

    इसे भी पढ़े: https://www.updatemarts.com/2021/01/58285-25.html

    UP Govt. Job Openings: सचिव ने यह भी आदेश दिया है कि बीएसए स्कूल आवंटन में सबसे पहले दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। सबसे अंत में पुरुष शिक्षकों की तैनाती का विकल्प लिया जाए।

    Ashok gehlot की दिल्ली तैयारी, Sachin Pilot का होगा Rajasthan !

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.