JP Nadda Lucknow Tour: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ पहुंचे कुछ घंटे ही हुए थे। जनता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने का भी मौका न मिला। इसके बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों को ‘पाठ’ पढ़ाया। सरकार और संगठन के कामकाज के साथ ही समन्वय की भी तारीफ की, लेकिन मंत्रियों को अपने काम के तौर-तरीके बदलने की स्पष्ट सलाह दी। समझाया कि मैं नहीं, हम भाव से टीम वर्क मजबूत करें। दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे नड्डा ने प्रदेश मुख्यालय में मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के काम की सराहना की। कोरोना संकट के दौरान किए सेवा कार्यों के लिए सरकार के साथ संगठन की पीठ भी थपथपाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा कार्यों को राजनीति का माध्यम बनाने की अनूठी पहल हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे नड्डा ने मंत्रियों को कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव लाने की सलाह दी। उनका कहना था कि अपनी उपलब्धियों को मैंने किया है, कहकर गिनाने की प्रवृत्ति उचित नहीं है। मैं नहीं, हम भाव से काम करने व गिनाने की आदत डालें। इससे टीम वर्क मजबूत होता है और बेहतरीन टीम वर्क से ही भाजपा नित नए मुकाम पा रही है।
मंत्री घरों के बजाय कार्यालयों में ही बैठें। कम से कम दो दिन कार्यालय में जरूर बैठें। मंत्रियों को विभाग देखने के साथ ही अपने प्रभार वाले जिलों में नियमित रूप से जाने के लिए भी कहा। नड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में किए सेवा कार्य और चिकित्सीय व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार के योगदान को गिनाते हुए संगठन के सहयोग को सराहा। नड्डा का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने चुनावी तैयारियों के बारे में बताया।
इसे भी पढ़े :विधान परिषद में बढ़ी BJP की ताकत
दो दिवसीय लखनऊ प्रवास पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का देर शाम सात बजे एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। सगठन विस्तार को देश में लगातार प्रवास कर रहे नड्डा के आगमन कार्यक्रम में करीब छह घटा विलब हुआ परंतु स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह कम था। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ अपने मत्रिमडल के सहयोगियों के साथ स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतत्रदेव सिंह और प्रदेश महामत्री संगठन सुनील बसल भी पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक होर्डिंग व झंडों से रास्तों को सजाया गया था। प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नड्डा बूथ अध्यक्षों व प्रबुद्ध जनो से सवाद करेगे। चिनहट मंडल के कार्यकर्ताओं से सवाद करेंगे। इसके अलावा कानपुर व अवध क्षेत्र के जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ सांसदों से भी बैठक करेंगे। गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में बूथ अध्यक्षों से सवाद करेंगे। इदिरा गाधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्धजन से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
JP Nadda Lucknow Tour: पार्टी मुख्यालय में रात्रि विश्राम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व महामंत्री सगठन बीएल संतोष ने किसी होटल में ठहरने के बजाय पार्टी मुख्यालय में रात्रि विश्राम किया। जय श्रीराम के उद्घोष से नड्डा का स्वागत: भाजपा के | राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लखनऊ आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जय श्रीराम के उद्घोष से स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जेपी नड्डा की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के आसपास सुरक्षा के कडे इतजाम किए गए थे।
इसे भी पढ़े : Nadda lauds CM for steering development in Covid times