Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी को दी खुली चुनौती
    • भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विद्यार्थियों के लिए स्कूल हेल्थ क्लीनिक,शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का बेहतर प्रयास

    विद्यार्थियों के लिए स्कूल हेल्थ क्लीनिक,शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का बेहतर प्रयास

    March 7, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मोती बाग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक
    विद्यालय स्वास्थ्य क्लीनिक (School Health Clinic) का उद्घाटन किया। जो विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह स्कूल हेल्थ क्लीनिक बच्चों के मानसिक कल्याण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श सेवाएं एवं सुविधाएँ भी प्रदान करेगा।

    इसे भी पढ़ें – अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, 575 किलोमीटर सीवर लाइन प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार की मंजूरी

    School Health Clinic – उपमुख्यमंत्री ने मोती बाग के सर्वोदय कन्या विद्यालय में स्कूल हेल्थ क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मैंने कई देशों के स्कूलों को देखा है, इस तरीके का विचार कहीं नहीं है। विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच प्रदान करने के अलावा, यह क्लीनिक बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श सेवाएं भी प्रदान करेगा। प्रत्येक छह महीने में विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा।

    सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली सरकार के एक स्कूल में सत्येंद्र जैन जी के साथ ‘स्कूल हेल्थ क्लिनिक’ का उद्घाटन किया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरी दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 20 ऐसे हेल्थ क्लीनिक स्थापित किए हैं, जहां छात्रों को मुफ्त में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।”

    इसे भी पढ़ें – सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला,आप ने भाजपा पर लगाया आरोप कहा, गुंडों की पार्टी

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अब उनकी अच्छी सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा। ये शानदार ‘स्कूल हेल्थ क्लीनिक’ भी अब हमारे सरकारी स्कूलों का हिस्सा होंगे।”

    विद्यालयों में स्वास्थ्य क्लीनिक की स्थापना मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शुरू की गई दिल्ली सरकार की एक नई परियोजना है। इन स्कूल हेल्थ क्लीनिक का उपयोग विशेष रूप से स्कूल के छात्रों द्वारा ही किया जाएगा। ये क्लीनिक स्कूल के घंटों के दौरान ही चालू रहेंगे।प्रत्येक स्कूल स्वास्थ्य क्लिनिक में एक स्कूल स्वास्थ्य क्लीनिक सहायक या नर्स, एक मनोवैज्ञानिक और एक मल्टी-टास्क वर्कर होगा। प्रत्येक पांच क्लीनिक के लिए एक डॉक्टर उपलब्ध होगा, जो प्रत्येक सप्ताह में एक बार क्लीनिक का दौरा करेगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट

    जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता

    Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.