Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर
    • ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे
    • रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
    • अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज
    • हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी
    • Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने छात्र
    • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया ‘लोकतंत्र की जीत’
    • ‘झुकती है दुनिया…’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने की हुंकार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, 575 किलोमीटर सीवर लाइन प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार की मंजूरी

    अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, 575 किलोमीटर सीवर लाइन प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार की मंजूरी

    March 6, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए एक बड़े कदम के तहत दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी में अनधिकृत कॉलोनियों (unauthorized colony) में 575 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने की एक बड़ी परियोजना को शनिवार को स्वीकृति दे दी। जल बोर्ड ने कहा कि शाहबाद, संगम विहार, जाफरपुर, गालिबपुर, सारंगपुर, गोयल विहार, किलोकरी, कंगनहेड़ी और दिचौल समूह की कॉलोनियों में सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने शराब पर छूट वापस लेने की बताई वजह,हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

    राजधानी में 1799 अनधिकृत कॉलोनियां (unauthorized colony) हैं। उनमें से 685 में पिछले साल अक्टूबर में सीवर लाइन चालू हो गई थीं और सरकार की योजना बाकी कॉलोनियों को दिसंबर, 2024 तक सीवर नेटवर्क के तहत जोड़ने की है।

    दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल बोर्ड ने बारापुला नाले के मुहाने पर ‘इंटरसेप्टर सीवर’ बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। बारापुला नाला यमुना में गिरने वाले चार बड़े नालों में एक है।अपशिष्ट जल को उपचार के लिए ओखला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। इसके साथ ही बैठक में दिल्ली के कई हिस्सों में सीवेज ओवरफ्लो के मुद्दे को हल करने के लिए किलोकारी में 60 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

    इसे भी पढ़ें – अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाये दूध के दाम,छह मार्च से प्रभावी होंगी बढ़ी हुई कीमतें

    दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना विहार में 10 एमजीडी क्षमता के पुराने एसटीपी को नई तकनीक का उपयोग करके 15 एमजीडी में अपग्रेड करने को भी मंजूरी दे दी है। 78 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट एक साल में पूरा होगा।सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी कॉलोनियों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ना है ताकि अपशिष्ट जल को सीधे नालों में गिरने से रोका जा सके, जो यमुना में गिरते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA का प्रतिवाद दिवस

    ‘सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए’, दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर बोले राहुल गांधी

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.