Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रवींद्र जडेजा के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटे से कोई संबंध नहीं

    रवींद्र जडेजा के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटे से कोई संबंध नहीं

    February 9, 2024 खेल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह जड़ेजा ने अपने बेटे और बहू रीवाबा जडेजा के साथ अपने तनावपूर्ण और दूर के रिश्ते का खुलासा किया। अनिरुद्धसिंह जडेजा ने मीडिया से दो टूक कहा कि मैं आपको सच बता दूं, मेरा रवि (रवींद्र जडेजा) या उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।

    ये भी पढ़ें – वर्नोन फिलैंडर का दावा टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज होंगे जसप्रीत बुमराह

    हम उन्हें नहीं बुलाते वो हमें नहीं

    उन्होंने कहा कि हम उन्हें नहीं बुलाते, और वे हमें नहीं बुलाते। रवि की शादी के 2-3 महीने बाद ही विवाद होने लगे थे। फिलहाल मैं जामनगर में अकेला रहता हूं और रवींद्र अलग रहता हैं। रवींद्र जड़ेजा के पिता ने कहा कि पता नहीं पत्नी ने उस पर क्या जादू कर दिया है। वह मेरा पुत्र है, मेरा कलेजा जलकर राख हो जाता है। इससे तो अच्छा होता कि वह शादी न करता। अच्छा होता अगर वह क्रिकेटर न बनता, तो हम इस स्थिति में नहीं होते।

    तनावपूर्ण पारिवारिक स्थिति सुर्खियों में आने से मशहूर क्रिकेटर के सामने आने वाली व्यक्तिगत चुनौतियों पर सवाल उठने लगे हैं। 6 दिसंबर 1988 को जन्मे रवींद्र जड़ेजा गुजरात के जामनगर जिले के नवागाम घेड़ शहर में एक गुजराती राजपूत हिंदू परिवार से हैं। उनके पिता अनिरुद्ध ने शुरू में अपने बेटे के लिए सेना में करियर बनाने की कल्पना की थी, लेकिन युवा रवींद्र जडेजा के मन में क्रिकेट के प्रति जुनून था।

    ये भी पढ़ें – दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

    2005 में मां की हो गई थी मृत्यु 

    विशेष रूप से, रवींद्र जडेजा की मां लता की 2005 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और उस आघात रविंद्र जड़ेजा ने क्रिकेटर बनने का सपना लगभग छोड़ दिया था। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक कि पढाई पुरी करने के बाद रिवाबा ने 2016 में रवींद्र जड़ेजा से शादी की थी। दंपति की एक बेटी है जिसका नाम निध्याना जड़ेजा है।

    जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से गुजरात विधान सभा की सदस्य, रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और 2022 में चुनाव जीता। पारिवारिक कलह और सार्वजनिक खुलासों के बीच, यह जड़ेजा परिवार के लिए एक और बड़ा कलह का कारण बन गया। क्योंकि रिवाबा के साथ-साथ रविंद्र जड़ेजा की बहन भी यह चुनाव लड़ रही थी और वह चुनाव हार गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी

    UP T20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट

    कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिंह ने लपका कैच

    पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का

    IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; पढ़ें चंद्रजीत की संघर्ष गाथा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.