चंडीगढ़ : प्रदेश की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपने साथ मारपीट और गंभीर अभद्रता किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया। विधायक का दावा है कि अज्ञात और असमाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की और (congress mla from Badli) बदसलूकी की गई है। इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद प्रदेश का राजनीतिक पारा पूरी तरह चढ़ गया है।
विधायक कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि असामाजिक और विरोधी तत्वों द्वारा उनके साथ खुलेआम दुर्व्यवहार किया गया और हाथापाई की कोशिश की गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को एक चुने हुए जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में अक्षम्य चूक करार दिया। कुलदीप वत्स ने तीखा बयान देते हुए कहा कि जब प्रदेश में सत्ता और विपक्ष के विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो सामान्य नागरिकों की जान-माल की रक्षा का क्या भरोसा रह जाता है।
कांग्रेस ने की सुरक्षा बढ़ाने और कार्रवाई की मांग
विधायक द्वारा आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया।पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में आसपास के इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य (congress mla from Badli) जुटाए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया।


