Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की सफलताओं का किया जिक्र
    • Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर; तीन पुलिसकर्मी घायल
    • Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज हुए शामिल
    • Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले रहे छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
    • Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: ‘इंडिया’ गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले— 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध
    • Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: ‘काबिल’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्सोवा पुलिस कर रही है मामले की जांच
    • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने विवाह की दी जानकारी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, November 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    August 22, 2026 खेल 2 Mins Read
    Portugal created history in cricket
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    केरावा : फुटबॉल की दुनिया में वैश्विक दबदबा रखने वाले पुर्तगाल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर भी जोरदार हुंकार भरी है। फिनलैंड के केरावा में खेले गए ‘आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी 2026’ के फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम ने स्पेन को 57 रनों से करारी शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलियाई मूल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर और मौजूदा पुर्तगाली कप्तान मोइजेस हेनरिक्स (Portugal created history in cricket) के कुशल नेतृत्व में टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह बनाने के अपने सपने को मजबूती से जिंदा रखा है।

     पुर्तगाल ने खड़ा किया 160 रनों का मजबूत स्कोर

    स्पेन की टीम पिछले लगातार 26 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों से अजेय चल रही थी, किंतु फाइनल में पुर्तगाल ने उनके इस ऐतिहासिक विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया। स्पेन के कप्तान क्रिश्चियन मुनोज़-मिल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी; पुर्तगाल के सलामी बल्लेबाज धवलकुमार नोरोतम और क्रिस्टोफर डी फ्रेटस ने टीम को ठोस शुरुआत दी। कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने 18 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिसके बाद क्रेग कैचोपा, कार्लोस नून्स और जेरेमी मार्टिंस की आतिशी पारियों के दम पर पुर्तगाल ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

    जेरेमी मार्टिंस और सेबेस्टियन ने बरपाया कहर

    161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पेन की शुरुआत बेहद खराब रही. गेंदबाज (Portugal created history in cricket) सेबेस्टियन डी ओलिवेरा और जेरेमी मार्टिंस ने घातक शुरुआती स्पेल फेंककर स्पेन के टॉप-3 बल्लेबाजों को मात्र 32 रन पर पवेलियन भेज दिया। यासिर अली और डेनियल डॉयल कैले ने साझेदारी कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 11वें ओवर में सिराज उल्लाह खादिम ने यासिर को बोल्ड कर मैच का रुख पूरी तरह पुर्तगाल की तरफ मोड़ दिया। जेरेमी मार्टिंस ने निचले क्रम के बल्लेबाज लोर्न बर्न्स को बोल्ड करके पुर्तगाल की 57 रनों की ऐतिहासिक खिताबी जीत सुनिश्चित कर दी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में मिली जगह

    न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानिए क्या है ‘टेम्पल’ डिवाइस की खासियत

    सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण अंतिम दो मैचों से बाहर

    Wellington T20I: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख चकराया कप्तान श्रेयस अय्यर का दिमाग

    Harry Kane Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवॉर्ड, खत्म किया इंग्लैंड का 25 साल का सूखा

    सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.