चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन का माहौल उस समय बेहद गर्मा गया, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों और विपक्ष के हमलों का आक्रामक रूप से जवाब दिया। सदन में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा लगाए गए मारपीट और बदसलूकी के आरोपों का करारा प्रत्युत्तर देते हुए (congress is committing hooliganism) मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर ही सदन की गरिमा बिगाड़ने और गुंडागर्दी करने का सीधा आरोप लगाया।
congress is committing hooliganism – हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को संबोधित करते हुए कहा कि गुंडागर्दी सत्ता पक्ष नहीं, बल्कि कांग्रेस कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पीकर से अनुरोध किया कि वे दोनों पक्षों के प्रमुख सदस्यों को अपने चेंबर में बुलाएं और संबंधित घटनाक्रम की पूरी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज निकलवाकर जांच करें, जिससे वास्तविक स्थिति तत्काल स्पष्ट हो सके।
विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता पक्ष का कोई भी सदस्य किसी तरह की अभद्रता या अनुशासनहीनता में शामिल नहीं है; विपक्ष जान बूझ कर सदन की कार्यवाही को बाधित करने और माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच से यह साफ हो जाएगा कि असल में विवाद और हंगामा किसने शुरू किया था।


