Advertisement

दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची, कांग्रेस नेता ने नोटिस का जवाब भेजा

0
20
Rahul Replied To Notice

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ से जुड़े अपने बयान के संबंध में दिल्ली पुलिस के नोटिस का रविवार को प्रारंभिक (Rahul Replied To Notice) जवाब भेजा और 45 दिन की देरी के बाद अचानक की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया। सूत्रों ने बताया कि पिछले पांच दिन में पुलिस के तीसरी बार राहुल गांधी के आवास पर पहुंचने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चार पन्नों के अपने जवाब में 10 बिंदुओं का उल्लेख किया है। साथ ही कांग्रेस नेता की 30 जनवरी की टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस के नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए 8-10 दिनों का समय मांगा है।

इसे भी पढ़ें – केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बनेगा कारण, भाजपा भी ‘कांग्रेस की तरह खत्म’ हो जाएगी : अखिलेश यादव

Rahul Replied To Notice – इससे पहले, दिल्ली पुलिस की एक टीम ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ के संबंध में राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पर पहुंची। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न’’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस अपने वैध कर्तव्य का पालन कर रही है।

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी से मिले जगन मोहन रेड्डी, लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने का किया अनुरोध

अधिकारियों के अनुसार, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब 10 बजे राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा और करीब दो घंटे बाद गांधी से मिल सका। पुलिस बल अपराह्न करीब एक बजे वापस लौट गया। राहुल गांधी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस टीम जब राहुल गांधी के आवास के अंदर ही थी, उसी दौरान पवन खेड़ा, अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश सहित कई कांग्रेस नेता वहां पहुंचे। दिल्ली पुलिस के कदम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बाहर नारेबाजी की। एक अधिकारी ने बताया कि चार-पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें नजदीकी थाने ले जाया गया एवं बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।