Advertisement

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बनेगा कारण, भाजपा भी ‘कांग्रेस की तरह खत्म’ हो जाएगी : अखिलेश यादव

0
27
Misuse Of Central Agencies
RAMPUR, FEB 11 (UNI)- Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav addressing an election rally in Rampur on Friday. UNI PHOTO- 9U

कोलकाता : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ (Misuse Of Central Agencies) के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी दिनों में ‘कांग्रेस की तरह’ राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। अखिलेश ने जाति जनगणना पर भी जोर देते हुए कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा ऐसा कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। भाजपा का भी यही हश्र होगा। वह (भाजपा) इन एजेंसियों को बस उन दलों के पीछे भेज रही है जो उसका (भाजपा का) मुकाबला कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी से मिले जगन मोहन रेड्डी, लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने का किया अनुरोध

जब सपा नेता से पूछा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो क्या केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरूपयोग’ बढ़ेगा। इसके जवाब में यादव ने कहा कि ऐसा हो सकता है, लेकिन इससे भगवा शिविर (भाजपा) को कोई मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव की तैयारी अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी।  शनिवार से यहां हो रही सपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में पारित किये गये राजनीतिक प्रस्ताव की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि अगले साल चुनाव में उत्तर प्रदेश एवं देश में भाजपा पराजित हो।

इसे भी पढ़ें – राहुल ने कोई देशविरोधी बात नहीं की, माफी नहीं मांगेंगे : थरूर

Misuse Of Central Agencies – उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि वहां सबसे अधिक सीट है। पूरा देश समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। चाहे डीजल के दाम हों या पेट्रोल के या गैस के, या महंगाई हो, भाजपा ने कई झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही है। शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से कम से कम 50 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है।