Advertisement

पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है भाजपा : सौरभ भारद्वाज

0
31
Operation Lotus

नई दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकमात्र (Operation Lotus) लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद वरिष्ठ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में  ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है। विपक्षी दल जब भाजपा पर राज्यों की सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हैं तो इसे ऑपरेशन लोटस करार देते हैं।

इसे भी पढ़ें – भाजपा गुंडागर्दी कर रही है, इससे देश को होगा नुकसान : संदीप पाठक

भारद्वाज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब में आप विधायकों ने बुधवार को कहा था कि उनमें से कई को फोन आ रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के लिए पैसा वाई श्रेणी की सुरक्षा तथा लोकसभा चुनाव में टिकट देने की पेशकश की जा रही है। उन्होंने कहा, भाजपा ऑपरेशन लोटस चला रही है।  भारद्वाज ने रिंकू के भाजपा में जाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, पंजाब विधानसभा चुनाव (2022) में भाजपा का नंबर आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के बाद चौथा था। सवाल यह है कि रिंकू भाजपा में क्यों शामिल हुए?

इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई ED की रिमांड

Operation Lotus – रिंकू को आम आदमी पार्टी ने इस बार भी जालंधर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह जालंधर पश्चिम से पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा उन्हें जालंधर से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। रिंकू पिछले साल कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे और जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीते थे।