नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो के लिए कल्याणपुरी पहुंचीं हैं। वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट मांग रही हैं। कार के सनरूफ से बाहर आकर वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। उनके साथ पार्टी समर्थकों का बड़ा हुजूम देखा जा रहा है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर (Sunita Kejriwal’s Road Show) उनका स्वागत कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, दिल्ली में मनोज तिवारी ने दिलाई सदस्यता
पंजाब, गुजरात और हरियाणा भी जाएंगी सुनीता
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रोड शो के साथ प्रचार की शुरुआत करेंगी। इसके बाद रविवार को वह पश्चिमी दिल्ली में रोड शो करेंगीं। वह दिल्ली के बाद पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, 20 लाख की हेरोइन बरामद
केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा को पड़ा उल्टा
Sunita Kejriwal’s Road Show – आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने का भाजपा का दाव सौ प्रतिशत उल्टा पड़ गया है। पूरे देश में जनता केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है और वोट से इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जान ले दिल्ली पंजाब और पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं,जनता केजरीवाल को आशीर्वाद और आप को वोट जरूर देगी।