Advertisement

भाजपा गुंडागर्दी कर रही है, इससे देश को होगा नुकसान : संदीप पाठक

0
22
Sandip Pathak On BJP

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आप के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है। पाठक ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज (Sandip Pathak On BJP) यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच  एक्स पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘गुंडागर्दी’ कर रही है और इससे देश को नुकसान होगा।

इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई ED की रिमांड

आप नेता ने कहा, हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन किया जा रहा है। (फोन करने वाले) कह रहे हैं  जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं  उन्होंने कहा, दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है । भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुक़सान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा।

इसे भी पढ़ें – आज कोर्ट में पेश होंगे दिल्ली के CM Arvind Kejriwal, शराब नीति मामले में कर सकते हैं खुलासा

Sandip Pathak On BJP – पाठक को एक्स पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें उस भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया, सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते आप का कुनबा बिखर रहा है।केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।