Advertisement

महिला अत्याचार रोकने में विफल रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

0
33
Alka Lamba On BJP Government
NEW DELHI, MAR 28 (UNI):-All India Mahila Congress President Alka Lamba briefs the media at AICC headquarters in New Delhi on Thursday.UNI PHOTO-7U

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे गए थे और उम्मीद की जा रही थी (Alka Lamba On BJP Government) कि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सवालों का जवाब देंगी लेकिन वह जवाब देने से बचती रही हैं।

इसे भी पढ़ें – 21 दिन से धरने पर बैठे Sonam Wangchuk ने खत्म की भूख हड़ताल

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद थी कि देश की महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक प्रेस वार्ता करके अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। स्मृति ईरानी इससे बचती रहीं लेकिन हमने अब उनकी जवाबदेही तय करने की ठानी है।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तमाम मुद्दों पर श्रीमती ईरानी से सवाल पूछे जिनका उन्होंने ट्विटर पर जवाब दिया। उम्मीद कि वह प्रेस वार्ता करें न कि जवाब ट्विटर पर दें। उनका ये रवैया वैसा ही रहा, जैसा कोरोना के लॉकडाउन में दिखा था। क्योंकि जब देश में बच्चे, महिलाएं सड़कों पर थे तो स्मृति ईरानी अंताक्षरी खेल रही थी।

इसे भी पढ़ें – बेंगलुरु : कर्ज देने वालों ने किया परेशान तो पत्नी को करना पड़ा ये काम

Alka Lamba On BJP Government – कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा का नारा था- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।  ये नारा कुछ ही समय में बदलकर हो गया- भाजपा से बेटी बचाओ । क्योंकि देशभर में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो बलात्कारियों को संरक्षण देती है।महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण शरण सिंह- उन्नाव कांड का कुलदीप सेंगर। बीएचयू गैंगरेप में आरोपी भाजपा के पदाधिकारी। बिलकिस बानो के गुनहगार महिला अपराधियों की ये लिस्ट बहुत लंबी है जिसमें भाजपा ने हर बार सिर्फ बलात्कारियों का ही साथ दिया है।