दिल्ली : राजधानी के 40 गावों के नाम बदलने की मुहिम (Name Change Campaign) को भारतीय जनता पार्टी ने धार देना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने के लिए आयोजित एक समारोह में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के 40 गांव के पंचायतों ने उन्हें नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है। उनके अनुसार इन 40 गांवों में हुमायूंपुर, यूसुफ सराय, मसूदपुर, जमरूदपुर, बेगमपुर, सैदुल अजब, फतेहपुर बेरी, हौज खास और शेख सराय शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – लोनी विधायक ने HDFC बैंक पर लगाया ताला,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण देने से किया मना
Name Change Campaign – आदेश गुप्ता ने कहा कि मुहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम करने का प्रस्ताव पिछले साल दिसंबर में दिल्ली सरकार को भेजा गया था। हालांकि, सरकार ने पिछले छह महीने से इसपर कोई फैसला नहीं लिया। दिल्ली भाजपा ने पिछले हफ्ते यह भी कहा था कि पार्टी केजरीवाल सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर मांग करेगी कि शहर के 40 गांवों के नाम बदले जाएं क्योंकि वे गुलामी के दौर के प्रतीक हैं।कोई भी व्यक्ति अब उन प्रतीकों के साथ अपनी पहचान जोड़ना उचित नहीं मानता।
इसे भी पढ़ें – अरविन्द के साथ स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक में पहुंचे भगवंत मान,पंजाब में भी लागू होगा दिल्ली मॉडल
आदेश गुप्ता ने बुधवार को ट्वीट किया कि नगर निगम द्वारा एक प्रस्ताव पारित होने के बाद आज माधवपुरम के नामकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। अब इस गांव को मुहम्मदपुर के बजाय माधवपुरम के नाम से जाना जाएगा। कोई भी दिल्लीवासी आजादी के 75 साल गुजरने के बावजूद गुलामी के किसी प्रतीक से जुड़ा नहीं रहना चाहता। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय पार्षद द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव को दिल्ली के दक्षिण नगर निगम की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था।

