Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घायल
    • अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव
    • NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल
    • जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे
    • सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुलेंगे पट
    • रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद
    • पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! MCD ने घोषित किया खतरनाक
    • UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    July 29, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    suspended constable Sher Singh
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून/नई दिल्ली : उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के जारी प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह का एक नया वीडियो सामने आने के (suspended constable Sher Singh) बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    वायरल वीडियो में शेर सिंह पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा खुद को ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर पूरी तरह बिफर पड़े हैं। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी को हवा में हिस्ट्रीशीट का टैग देने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है और सही समय आने पर वे जिम्मेदार अधिकारियों का पूरा कच्चा चिट्ठा जनता के सामने खोलेंगे।

     अदालत से हो चुका हूं निर्दोष साबित – शेर सिंह  

     हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर जट्ट गांव के निवासी शेर सिंह का कहना है कि सस्पेंशन के बाद मामला कोर्ट में गया था, जहां वे पूरी तरह निर्दोष साबित हो चुके हैं। शेर सिंह का दावा है कि उनके बेगुनाह होने के ठोस सबूत के तौर पर अदालत के आदेश की प्रति उनके पास सुरक्षित मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी मनमाने ढंग से उन पर हिस्ट्रीशीटर का ठप्पा लगा रहे हैं, जिसका करारा जवाब वे सही वक्त आने पर देंगे।

     कौन हैं निलंबित सिपाही शेर सिंह?  

    रुड़की के पास बहादुरपुर जट्ट गांव के रहने वाले शेर सिंह का विवादों से पुराना और गहरा नाता रहा है। शेर सिंह पूर्व में आईजी गढ़वाल  के गनर के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें ड्यूटी में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।

    suspended constable Sher Singh – लगभग 7-8 महीने पहले देहरादून एसटीएफ (STF) ने जमीन के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े एक बड़े मामले में कुख्यात प्रवीन बाल्मिकी गैंग की मुखबिरी करने के आरोप में शेर सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसके अलावा शेर सिंह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो लगातार शेयर करते रहते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! MCD ने घोषित किया खतरनाक

    CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप

    NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद

    दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.