इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (PIMS) में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित महिला एवं बाल स्वास्थ्य वार्ड के नर्सरी सेक्शन में भीषण आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत हो गई। वार्ड (massive fire in PIMS) में कुल 16 नवजात बच्चे भर्ती थे।

AC का कंप्रेसर फटने से भड़की आग 

स्थानीय मीडिया (जियो न्यूज) के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे वार्ड में लगे एसी (Air Conditioner) का कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। लपटें और धुंआ इतनी तेजी से फैला कि स्टाफ को नवजात बच्चों को बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, वार्ड में मौजूद 16 बच्चों में से केवल एक नवजात को ही जीवित बाहर निकाला जा सका, जबकि 14 बच्चों के शव पूरी तरह झुलस गए।

24 घंटे के भीतर मांगी गई जांच रिपोर्ट 

दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है (massive fire in PIMS) और कूलिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही 6 दमकल गाड़ियां और 4 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के कमरों से 19 अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला, जिनमें 10 महिलाएं, 7 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version