कोनाक्री (गिनी): पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां शहर की सबसे बड़ी लैंडफिल (कचरा डंपिंग साइट) का एक विशाल हिस्सा भरभरा (30 killed as huge heap of landfill collapses) कर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

30 killed as huge heap of landfill collapses – स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोनाक्री के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड ‘दार एस सलाम’ में कचरे के भारी-भरकम टीले खिसक गए और अचानक भीषण भूस्खलन हो गया। कचरे और कीचड़ के इस विशाल मलबे की चपेट में आकर आसपास बनी कई झुग्गियां और मकान पूरी तरह दबकर जमींदोज हो गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लैंडफिल के आसपास बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों को पहले ही वहां से हटने का आधिकारिक नोटिस दिया गया था, जिसके चलते कई लोग इलाका छोड़ चुके थे, लेकिन हादसे के समय भी कई परिवार वहां रह रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि खतरे के दायरे में मौजूद बाकी सभी परिवारों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थानों पर रिलोकेट (पुनर्वासित) किया जाए।

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version