बिहार के भागलपुर शहर में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. गंगा नदी के किनारे प्रस्तावित यह मरीन ड्राइव न केवल शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि भागलपुर और मुंगेर के बीच यातायात को भी पहले से कहीं अधिक सुगम बना देगी. हाल ही में इस परियोजना को लेकर गंगा किनारे के अलग-अलग इलाकों (silk city will shine) में सर्वे का काम किया गया, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.

इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा धमाका: “फौरन DSP को अरेस्ट करो!” 11 अन्य पुलिसवालों की भी बढ़ी मुसीबतें

सर्वे के दौरान पाया गया कि भागलपुर के बरारी से आदमपुर के बीच करीब 250 घर इस परियोजना की जद में आ सकते हैं. इसके अलावा सुल्तानगंज और मुंगेर के कुछ इलाकों में भी कई मकानों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी. प्रारंभिक योजना के मुताबिक मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए रास्ते में आने वाले घरों को हटाने का प्रस्ताव था. इस खबर के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था, क्योंकि उन्हें अपने घरों के उजड़ने का डर सताने लगा था.

इसे भी पढ़ें – पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

silk city will shine – हालांकि अब इस परियोजना को लेकर सरकार की रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सरकार के सामने यह मांग रखी कि विकास कार्य जरूर हो, लेकिन लोगों के घरों को बचाने की कोशिश भी की जाए. इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए वन एवं जलवायु विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कारण किसी का आशियाना उजाड़ने की कोशिश नहीं की जाएगी.

 

Share.
Exit mobile version