बिहार के वैशाली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद में एक 17 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से (friend became the executioner) गांव में तनाव का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में रविवार शाम कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मैच मोबाइल में देख रहे थे. मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की विकेट गिरने पर 17 वर्षीय कुंदन ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. बस इतनी सी बात एक अन्य युवक किशन (18) का नागवार गुजरी और उन दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते कुछ हाथापाई तक पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा धमाका: “फौरन DSP को अरेस्ट करो!” 11 अन्य पुलिसवालों की भी बढ़ी मुसीबतें

विवाद बढ़ने पर किशन ने कुंदन को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत महानार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां गंभीर हालत देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया. यहां से भी कुंदन की उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया. परिजन उसे लेकर पटना जा ही रहे थे कि इस बीच रास्ते में कुंदन ने दम तोड़ दिया.

friend became the executioner – आरोपी और मृतक एक दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं. कुंदन की मौत की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजन और गांव वालों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है. उन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. महनार थाना पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share.
Exit mobile version