केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सांसद पप्पू यादव के बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने के आरोप को खारिज कर दिया है. नित्यानंद राय ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट (Nityanand Rai broke his silence) के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना नहीं है.
Nityanand Rai broke his silence – उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए यह बात कही. नित्यानंद राय ने इस अहम मामले पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी सीधे-सीधे अपने निशाने पर ले लिया है.
इसे भी पढ़ें – निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी
दरअसल नित्यानंद राय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शनिवार को पोस्ट किया और यह लिखा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मैं यह भी बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव के ट्वीट को कोई गंभीरता से न लें. उन्होंने इस पोस्ट को पप्पू यादव के साथ टैग भी किया है.
बता दें कि पप्पू यादव ने एक दिन पहले ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा था कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर, बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराकर, सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज, दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है. नीतीश कु्मार को मुख्यमंत्री पद से हटाने और राज्य में एक लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल बनाने के पीछे यही खेल चल रहा है.
