मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के वैवाहिक जीवन में अनबन और विवाद की खबरें लंबे समय से मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुनीता द्वारा (Kashmira Shah’s statement) गोविंदा पर लगाए गए कथित आरोपों और विवादों के बीच अब गोविंदा की भांजी-बहू अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kashmira Shah’s statement – रिश्ते में गोविंदा कश्मीरा के मामा ससुर और सुनीता मामी सास लगती हैं। मीडिया और पैपराजी के सामने कश्मीरा ने खुलकर अपनी मामी सास सुनीता आहूजा का समर्थन किया है और कहा है कि वह मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ खड़ी रहेंगी।

सोमवार रात अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के बाहर पैपराजी द्वारा गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर सवाल पूछे जाने पर कश्मीरा ने नाराजगी जताई और कहा कि जब दोनों अपनी जिंदगी के इस दौर से गुजर रहे हैं, तो मीडिया को उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।

कश्मीरा ने कहा, “मैं सुनीता के साथ हूं। उन्होंने पहले कभी अपनी आवाज नहीं उठाई और न ही कभी सार्वजनिक रूप से गलत-सही कहा। लेकिन अगर वह आज बोल रही हैं, तो निश्चित रूप से कुछ गलत हुआ होगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने परिवार की सभी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।

कश्मीरा से पहले उनके पति कॉमेडियन व अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने भी इस विवाद पर दुख जताया था और कहा था कि यह पूरी तरह से उनके घर का निजी मामला है और इसे सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाया जाना चाहिए। कृष्णा ने कहा था कि गोविंदा उनके मामा हैं और वे अपनी मामी सुनीता व मामा दोनों से बहुत प्यार करते हैं।

 

 

Share.
Exit mobile version