नई दिल्ली: लंबे समय से सुर्खियों में बनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर कानूनी विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है। पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली थी, जहां अदालत ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को कड़ी फटकार लगाते हुए सोशल (black deer film controversy) मीडिया से फिल्म से जुड़े सभी टीजर और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था। अब इस फैसले के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए विशेष याचिका दायर की है।
black deer film controversy – निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए अदालत के समक्ष अपने तर्क रखे हैं.याचिका में तर्क दिया गया है कि हाई कोर्ट का यह आदेश संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को अनुचित रूप से सीमित करता है। अमित जानी के वकील ने दलील दी कि सोशल मीडिया पर केवल एक टीजर साझा किया गया था और इससे सलमान खान के किसी भी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन नहीं होता है।
पर्सनैलिटी राइट्स और छवि के दुरुपयोग को लेकर सलमान खान ने उठाई थी मांग
अमित जानी द्वारा ‘काला हिरण’ का टीजर जारी किए जाने के बाद से ही विवाद ने तूल पकड़ लिया था:
-
-
फिल्म पर रोक की मांग: सलमान खान ने फिल्म के निर्माण और रिलीज पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
-
-
-
छवि खराब करने का आरोप: सलमान खान की कानूनी टीम ने तर्क दिया था कि उनकी अनुमति और सहमति के बिना उनकी पहचान, नाम और छवि का अनुचित उपयोग किया जा रहा है।
-
