रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को देश के छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। पार्टी ने दावा किया कि सरकार का पूरा ध्यान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अपनी विचारधारा (Congress on Paper Leak) से जुड़े लोगों को अहम पदों पर नियुक्त करने पर केंद्रित है।
प्रदीप यादव ने कहा कि इस भ्रष्ट और त्रुटिपूर्ण शिक्षा व्यवस्था से परेशान युवा सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “हर साल करोड़ों छात्र-छात्राएं दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन यह भ्रष्ट व्यवस्था उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देती है। भाजपा सरकार को छात्रों के भविष्य की कोई फिक्र नहीं है, उसकी प्राथमिकता सिर्फ शिक्षण संस्थानों में अपने वैचारिक लोगों को बैठाना है।”
इसे भी पढ़ें – Godda Road Accident: गोड्डा में पलटा सरिया लदा ओवरलोड ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबने से 2 की दर्दनाक मौत
Congress on Paper Leak – सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक बड़ा दावा किया कि 2014 से लेकर अब तक देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं। इस भारी गड़बड़ी से करीब 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य अंधकारमय हुआ है। कथित नीट (NEET) पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि देशभर में दो दर्जन से अधिक हताश अभ्यर्थियों ने आत्महत्या कर ली।
28 शहरों में चलाया जा रहा है ‘छात्रों की गूंज’ अभियान
यादव ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड और राजस्थान की सरकारों ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवाओं का राहुल गांधी पर अटूट विश्वास है। वहीं, अभियान के समन्वयक कुमार राजा ने बताया कि यह कार्यक्रम 40 दिनों की अवधि में देश के 28 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें छात्रों के साथ सीधा संवाद, मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेस वार्ता जैसे आयोजन शामिल हैं। इसके अलावा, छात्रों की मांगों और चिंताओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए मशाल जुलूस भी निकाले जा रहे हैं।


