पलामूः अंतरजातीय विवाह से नाराज एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना वर्ष 2024 की है. पुलिस ने मामले में तीसरे शूटर को बिहार (Inter-caste Marriage Murder) के इलाके से गिरफ्तार किया है.

अप्रैल 2024 को की गई थी हत्या

दरअसल, 29 अप्रैल 2024 को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में खैनी कारोबारी संतोष प्रसाद गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संतोष प्रसाद गुप्ता के बेटे ने अंतरजातीय विवाह किया था. संतोष कुमार गुप्ता की बहू ने अपने ही भाई और परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी. घटना के बाद पुलिस ने उस दौरान आशुतोष कुमार सिंह और दोस्त रोशन कुमार को गिरफ्तार किया था. मुख्य शूटर रजनीश कुमार उर्फ छोटू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था.

बिहार के रोहतास से शूटर गिरफ्तार

पलामू के छतरपुर थाना की पुलिस ने पूरे मामले में बिहार के रोहतास के धर्मपुर थाना क्षेत्र के हंसनी में छापेमारी कर रजनीश कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. छतरपुर के थाना (Inter-caste Marriage Murder) प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि संतोष प्रसाद गुप्ता हत्याकांड अंतरजातीय विवाह के विरोध में अंजाम दिया गया था.पुलिस ने उस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रजनीश फरार चल रहा था.

 

 

Share.
Exit mobile version