जालंधर : जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिलगा थाना के अधीन पुआदरा गांव में एक रेप पीड़ित नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया। खबर सामने आई है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़की को उसकी बुआ द्वारा अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि वह गर्भवती है और (15 year old minor gave birth to a child) उसकी डिलीवरी करनी होगी। अस्पताल में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया।
15 year old minor gave birth to a child – लड़की की बुआ ने बताया कि जब उसने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उससे रेप किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
