उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक विवाह समारोह उस वक्त अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब नेग की मांग को लेकर किन्नरों और बारातियों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में हुई (bloody game at wedding) इस हिंसक घटना में फायरिंग और पथराव के दौरान दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से छह किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है.

bloody game at wedding – किन्नरों ने दूल्हा पक्ष से 11,000 रुपये नेग की मांग की. दूल्हे के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 1,100 रुपये देने की पेशकश की, लेकिन किन्नर अपनी मांग पर अड़े रहे. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. आरोप है कि किन्नरों ने अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं, जिसका बारातियों ने कड़ा विरोध किया.

विवाह स्थल पर फायरिंग से मची भगदड़

विवाद इतना बढ़ा कि किन्नरों ने अपनी गाड़ी से हथियार निकाल लिए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक किन्नर ने तमंचे से फायरिंग कर दी और पथराव शुरू कर दिया. गोलीबारी और पत्थरों की बौछार से विवाह स्थल पर चीख-पुकार मच गई. इस हमले में दूल्हे का भाई जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

पुलिस की छापेमारी: बरामद हुए तमंचे और हथियार

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भागने की कोशिश कर रहे किन्नरों को घेर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया. जब पुलिस ने उनकी बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए. गाड़ी से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लाठी-डंडे और कैंची जैसे धारदार हथियार बरामद हुए.

 

 

Share.
Exit mobile version