रांचीः खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने (uproar among women workers) काम करने से इनकार करते हुए प्लांट गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.

घटनास्थल पर खेलगांव पुलिस तैनात

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गई. खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि प्लांट गेट पर महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और ट्रैफिक पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है.

प्रबंधन ने सोमवार तक सैलरी देने का किया वादा

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों और कंपनी प्रबंधन दोनों पक्षों से बातचीत की है. कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में कुल 2400 कर्मचारी हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत महिलाएं हैं. जबकि (uproar among women workers) करीब 40 प्रतिशत महिला कर्मी वेतन भुगतान से पहले काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं.

 

 

 

Share.
Exit mobile version