बंगाल में एक तरफ जहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी दूसरे फेज के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को है. बंगाल के बंगाल के कृष्णनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई और झटका टीएमसी (PM Modi said in Bengal) को लगी. 4 मई को मिठाई और झालमुड़ी दोनों बटेंगी. बंगाल के वकील सच्चे न्याय के लिए वोट करें. इस बार बंगाल का चुनाव जनता लड़ रही है. जहां भारी मतदान वहां बीजेपी की जीत. लोग कह रहे हैं कि बहुत हो गया.
इसे भी पढ़ें – मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे
PM Modi said in Bengal – पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. 50 साल बाद चुनावी हिंसा में कमी आई है. बंगाल चुनाव में कम हिंसा चुनाव आयोग की सफलता है. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से भय जा रहा है, भरोसा आ रहा है. बंगाल में मतदान पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पहले बंगाल में गुंडाराज चलता था. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के जंगलराज के खिलाफ है.
जंगलराज अब नहीं, जिसने लूटा है उसे लौटाना होगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसने लूटा है उसे लौटाना होगा. टीएमसी का जंगलराज अब नहीं चलेगा. टीएमसी घुसपैठ करती है, उसको संरक्षण देती है. अत्याचारियों-भ्रष्टाचारियों का हिसाब होगा. किसी को भी टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने बंगाल की बहनों के लिए 10 गारंटी की बात कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक साल में 36 हजार देंगे. महिलाओं को 20 लाख का मुद्रा लोन मिलेगा.
