कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बच्चे की मां पर है. यह घटना Foxconn कंपनी की एक यूनिट में हुई है, जहां Apple के iPhone असेंबल (Bengaluru Newborn Baby Murder Case) किए जाते हैं. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है
युवती ने कंपनी के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद बिना किसी को भनक लगे उसने नवजात का गला काट दिया. इसके बाद उसने शव को एक बैग में रखा और उसे बाहर फेंक दिया, ताकि किसी को इस घटना का पता न चल सके.
इसे भी पढ़ें – ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
Bengaluru Newborn Baby Murder Case – इसी बीच, कंपनी के पास स्थानीय लोगों को बैग में बच्चे का शव दिखाई दिया. उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पता चला कि एक युवती ने बच्चे को बैग में डाला था.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई कि नवजात की हत्या जन्म के तुरंत बाद की गई थी. इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से पूछताछ की. पुलिस ने आरोपी युवती की पहचान कर ली है. उसकी 19 साल उम्र बताई जा रही है और उसकी शादी नहीं हुई थी.
