गोड्डा : जिले के एक सामान्य परिवार का बेटे ने ICSE बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंकित कुमार माउंट एसीसी मिशन स्कूल पोड़ैयाहाट स्कूल का छात्र है. दसवीं (Jharkhand’s state topper) की बोर्ड परीक्षा 2026 में उन्होंने 99.4 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.
Jharkhand’s state topper – अंकित कुमार की इस सफलता से न सिर्फ जिला बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. बता दें कि अंकित कुमार एक सामान्य परिवार से आते हैं. वह पोड़ैयाहाट के छोटे से गांव परसोती का रहने वाला है. अंकित कुमार के साथ उसकी बहन ने भी आईसीएसई परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. परिवार में खुशी का महौल है.
अंकित बनना चाहते हैं इंजीनियर
अंकित कुमार ने कहा कि वह आगे आईआईटी की परीक्षा पास कर इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहता है. इंजीनियर बनना उसका शुरू से ही सपना रहा है. अंकित ने आगे कहा कि उसने झारखंड टॉप किया है. लेकिन विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि टॉप करना सपने जैसा है. वहीं अंकित की बहन ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि वह 93 प्रतिशत अंक ला पाएगी. उन्होंने सफलता के पीछे का श्रेय परिवार को दिया.


