रांची : लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं कोे 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला कांग्रेस देशभर से 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेगी. झारखंड महिला कांग्रेस ने राज्य से 10 हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है. गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की (do today do it now) ओर से ‘महिला आरक्षण-2023 लागू करो, आज करो, अभी करो’ पोस्टकार्ड कैंपेन लांच किया गया है.
झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि भाजपा देश की जनता को यह कहकर गुमराह कर रही है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वजह से महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित नहीं हुआ. यह सफेद झूठ है. सच तो यह है कि वर्ष 2023 में ही संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून पास हो गया है.
इसे भी पढ़ें – गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम
do today do it now – रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस लगातार उस समय भी यह मांग कर रही थी कि इसे शर्तो में मत बांटिए, तत्काल महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कीजिए. रमा खलखो ने कहा कि प्रमंडलों में भी पीएम को पोस्टकार्ड लिखो कार्यक्रम लांच होगा. इसके साथ ही 4 मई को लोकभवन के समक्ष महिला कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार की महिला विरोधी चेहरा बेनकाब करेगी.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिर जाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराने को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा और उसके नेताओं का ड्रामा करार दिया है. उन्होंने कहा कि अभी भी 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून अस्तित्व में है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अगर वास्तव ने पीएम मोदी महिलाओं के हितैषी हैं तो तत्काल 2023 का कानून लागू करें.


