दुर्ग: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य e-KYC को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इसे महिलाओं को परेशान करने वाला फैसला बताते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दुर्ग (Mahtari Vandan KYC) और भिलाई समेत कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और योजना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए.
पात्र महिलाओं के नाम हटाने की साजिश
कांग्रेस का आरोप है कि e-KYC के नाम पर सरकार बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के नाम योजना से हटा रही है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि करीब 5 लाख महिलाओं को इस प्रक्रिया के जरिए लाभ से वंचित किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के साथ अन्याय है.
बार-बार KYC के नाम पर परेशानी
भिलाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के साथ-साथ महतारी वंदन योजना की अव्यवस्था को भी प्रमुख मुद्दा बनाया. प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि (Mahtari Vandan KYC) योजना का लाभ देने में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और महिलाओं को बार-बार दस्तावेज़ और e-KYC के नाम पर परेशान किया जा रहा है.


