रांची : बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में सीआईडी की एसआईटी को एक और सफलता हाथ लगी है. टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त एएसआई अशोक कुमार (big action of CID) भंडारी को गिरफ्तार किया है. इसका संबंध पूर्व में गिरफ्तार लेखापाल कौशल कुमार पांडेय से भी था.
सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि कौशल कुमार पांडेय के खाता से अशोक कुमार भंडारी के अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं. इसने कौशल कुमार पांडेय के साथ मिलकर गलत तरीके से काम निर्गत कर टी.ए बिल की निकासी करता था. जांच में पता चला है कि साल 2020 से अभी तक कल 1.11 करोड़ से अधिक की राशि की निकासी इसके बैंक खाता से की गई है. सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस जानकारी को साझा किया है.
big action of CID – बता दें कि बोकारो और हजारीबाग के ट्रेजरी घोटाले के बाद राज्य सरकार ने जांच के लिए सीआईडी की एक विशेष टीम का गठन किया है. इस एसआईटी का नेतृत्व आईजी पंकज कंबोज कर रहे हैं. खास बात है कि इस मामले को लेकर राजनीति भी कार्रवाई हुई है. भाजपा बार-बार आरोप लगा रही है कि सीआईडी स्तर से जांच कराकर पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है.


