Advertisement

पंजाब की जनता AAP सरकार के काम से बेहद खुश और संतुष्ट : सीएम केजरीवाल

0
25
Happy And Satisfied

नई दिल्ली : पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि (Happy And Satisfied) जालंधर लोकसभा सीट पर आज चुनाव के नतीजे आए हैं। इस पर आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने भरी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पिछले 50-60 साल से कांग्रेस जीतती रही थी। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर जीती है।

इसे भी पढ़ें – पहलवानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ और आतिशी, कल जाएंगे सीएम केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पिछले साल पंजाब में हमारी सरकार बनी थी। करीब एक साल बाद यह चुनाव हुआ है। किसी भी नई सरकार के लिए पहला साल सबसे कठिन होता है। पुरानी सरकारों ने जो गलत काम किए थे, वह हमें विरासत में मिले थे। इसके अलावा कई समस्याएं थीं। उन समस्याओं को ठीक करते-करते आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने सकारात्मक माहौल तैयार किया।

Happy And Satisfied – आगे केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले साल 92 सीट जीतकर हमने सरकार बनाई थी। आम आदमी पार्टी की करीब सवा साल पहले जबरदस्त लहर थी। जालंधर की लोकसभा सीट में 9 विधानसभा आती हैं। उस लहर में भी हम 9 में से केवल 4 विधानसभा सीट जीत पाए थे और 5 कांग्रेस के पास चली गईं थीं। कांग्रेस का यह इतना बड़ा गढ़ था कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त आम आदमी पार्टी की लहर में भी कांग्रेस 5 सीट जीत गई थी। लेकिन आज उन 9 में से 7 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीतीं हैं।

इसे भी पढ़ें – आबकारी नीति : अदालत ने धनशोधन मामले में सिसोदिया को जमानत देने से किया इनकार

केवल जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ की सीटों पर हम थोड़ा पीछे रहे हैं। पिछले साल विधानसभा के चुनाव में पूरे पंजाब के अंदर 42 फ़ीसदी मत मिले थे। लेकिन जालंधर में सिर्फ 28 फ़ीसदी मिले थे जो आज यह वोट प्रतिशत बढ़कर 34 फ़ीसदी हो गया है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा सीट शाहकोट, आदमपुर, फिल्लौर और जालंधर नॉर्थ पर हम तीसरे नंबर पर थे। लेकिन आज इन 4 में से 3 सीटों पर हमें जीत मिली है और एक सीट पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट पर केवल हमें केवल ढाई प्रतिशत वोट मिले थे लेकिन आज हमें 34 फ़ीसदी वोट मिले हैं।