Advertisement

दुनिया की सबसे ज्यादा रोमांचक नौकरियां

0
228
दुनिया के सबसे ज्यादा रोमांच से भरी नौकरियां|

क्या आप भी अपनी छुट्टियों में ऐसी जगह‌ ढूंढते हैं जहां आपको रोमांच मिल सके| दोस्तों नौकरी इसलिए करते हैं ताकि अपने और अपने परिवार का पेट पाल सकें| कुछ ऐसी रोमांचक नौकरियां भी होती है जिसके लिए लोग अपनी जान दांव पर लगा देते हैं| जान दांव पर लगाना किसी का पैशन होता है तो किसी की मजबूरी|

घूमने फिरने और एडवेंचर के शौकीन लोग अकसर खर्चों और जॉब की वजह से अपना ये शौक पूरा नहीं कर पाते हैं| लेकिन दुनियां भर में कई ऐसे जॉब मौजूद हैं जहां घूमना फिरना या फिर एडवेंचर ही जॉब का हिस्सा है|

इसे भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अनोखी और अद्भुत नौकरियाँ

यदि आपको भी रोमांच का अत्यधिक शौक है तो यह आर्टिकल केवल आपके लिए ही है आपको भी 9 से 5 की नौकरी बिल्कुल अच्छी नहीं लगती होगी इसीलिए कुछ नौकरियां हैं जो कि रोमांचक तौर पर काफी मशहूर हैं|

वाइल्ड फायर फाइटर्स

जंगल में आग लगने से हमारे देश को काफी बड़ा नुकसान होता है हर साल हमारे देश की कुछ प्रतिशत कमाई इसी जंगल की आग में झुलस जाती है| देश को इसी नुकसान से बचाने के लिए वाइल्ड फायर फाइटर आग से लड़ते हैं|

वाइल्ड फायर फाइटर के लिए काफी लोगों की जरूरत होती है और काफी हिम्मत कीजिए जंगल में आग छोटी नहीं होती काफी बड़ी होती है और इस से लड़ना काफी खतरनाक भी हो सकता है|

इसे भी पढ़ें: क्या है लोकतंत्र? दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन लोकतांत्रिक देश

जिसके लिए लोग मिलना बहुत मुश्किल है फिर भी लोग अपनी जान को दाव में लगाकर और रोमांच के लिए इस नौकरी को अपने पूरी निष्ठा से निभाते हैं| इससे हमारे देश को सबसे ज्यादा फायदा होता है, क्योंकि हमारी गाढ़ी कमाई इन वाइल्ड फायरस की आग में नहीं जाती|

मरीन बायोलॉजिस्ट

मरीन बायोलॉजी समुद्री जीवों पौधों एवं सूक्ष्म प्राणियों की पढ़ाई है| प्रदूषण के इस दौर में हमारे पर्यावरण को बचाना हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है| इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं मरीन बायोलॉजिस्ट जो इन परेशानियों को भाप लेते हैं और इन परेशानियों को ठीक करने के लिए नए-नए सुझाव देते हैं|

हमारी धरती के जीवन में से 80% हिस्सा समुद्र में ही पाया जाता है और इस जीवन को संरक्षित करने के लिए महीनो बायोलॉजिस्ट अपने दिलो जान से मेहनत करते हैं| इस नौकरी में आपको घंटों समुद्र के अंदर समुद्र के नीचे रहकर न‌ई-न‌ई खोज करनी पड़ती है और उन खोज को लैब में बैठकर समझना पड़ता है|

एडवेंचर गाइड

यदि आप रोमांचक नौकरियां तलाश रहे हैं तो इस जॉब के नाम में हीरो मान जाता है| अब तो दुनिया के किसी भी कोने में रहते हो आपके आसपास कहीं ना कहीं तो एडवेंचर स्पोर्ट होता ही होगा| और इस एडवेंचर स्पोर्ट का आनंद लेने के साथ-साथ आपको एक और फायदा है कि आप इस पोस्ट को दूसरे लोगों के साथ भी बांट सकते हैं|

इसे भी पढ़ें: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक समुद्री जीव

 आपको इस नौकरी के लिए बस एक लाइसेंस की जरूरत होती है जिससे आपकी और आपके कस्टमर की सुरक्षा निश्चित हो सके| और बस इसके बाद क्या आप अपने चुने गए एडवेंचर स्पोर्ट में एडवेंचर गाइड बन सकते हैं और अपने साथ कई और लोगों की भी इन एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुफ्त उठाने में मदद कर सकते हैं|

ट्रैवल राइटर

यदि आपको ट्रैवलिंग के साथ-साथ लिखने का भी शौक है तो आप बेशक ही ट्रेवल राइटर बन सकते हैं| आप इस नौकरी में देश के कोने-कोने व विदेश यात्रा भी कर सकते हैं और आपको करना यह है कि आपको उन अलग-अलग जगहों के बारे में लिखना है एवं अपने पाठकों के लिए अच्छे-अच्छे रिव्यूज भी लिख सकते हैं|

परंतु आप ये मत सोचिए कि अपने शुरुआती दौर में ही आपको पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे पहले आपको अपना एक बहुत ही अच्छा पोर्टफोलियो तैयार करना होगा जिसके कारण लोग आपको ट्रैवल राइटर के तौर पर नौकरी दे।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आपके लिए प्रकृति की एवं जीव जंतुओं की ऐसी अद्भुत तस्वीरें खींचते हैं जिनके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच पाएंगे| वह अपने आप को एवं अपने कैमरा को जंगल के ऐसे खतरनाक जीव जंतुओं के सामने रख सकते हैं जो मिनटों में उनका काम तमाम कर सकते हैं|

इन खतरों के बावजूद भी वह फोटोग्राफर प्रकृति की इतनी शानदार फोटो खींचते हैं| वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को काफी धीरज की आवश्यकता होती है क्योंकि परफेक्ट शॉट केवल कुछ सेकंड्स का ही होता है जिसको कैप्चर करने के लिए एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को कई दिनों तक भी इंतजार करने की आवश्यकता पड़ सकती है|

Image Source: denomades.com