Advertisement

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक समुद्री जीव

0
653
5-most-dangerous-sea-creatures

पूरी दुनिया में 70% से ज़्यादा पानी है तो सोचिये पानी की इतनी बड़ी दुनिया में रहने वाले प्राणियों की क्या संख्या होगी और न जाने कितनी ही प्रजातियाँ जिनमे कुछ खतरनाक समुद्री जीव शामिल हैं| जिसके ज्ञान से मनुष्य आज भी दूर है| ज़्यादातर लोग समुद्र में तैरना चाहते है और देखे तो सर्फिंग करना और तैरने का असली मज़ा समुद्र में ही आता है|

तैरना, सर्फिंग करना खराब बात तो नहीं है लेकिन समुद्र में तैराकी करनी है तो आपको काफी ज़्यादा सतर्क भी रहना होगा क्योंकि समुद्र में जमीन से कई ज़्यादा खतरनाक जीव है जिनके एक प्रहार से आपकी जान भी जा सकती है| आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक समुद्री जीव के बारे में बताएंगे|

पफर फिश

पफर फिश जितनी देखने में अच्छी लगता है उससे कई ज़्यादा खतरनाक जीव है| इस समुद्री जीव में एक साथ 30 लोगों को मारने की क्षमता होती है, इसमें तेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता है और इसे साइनाइड की तुलना में 1,200 गुना अधिक घातक माना जाता है|

यह धरती पर सबसे ज़हरीली जानवर मानी जाती है|
पफर फिश की 100 से भी अधिक प्रजातियाँ है|
यह लगभग चार फीट लम्बी हो सकती हैं|
किसी भी तरह के खतरे के संदेह में यह खुद को तीन गुना ज्यादा बड़ा कर लेती है|

ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस

यह ऑस्ट्रेलिया और जापान में पाया जाता है इसे साइनाइड की तुलना में 1,000 गुना अधिक घातक माना जाता है| इसके एक बार काटने से किसी भी इंसान की मौत हो सकती है और सबसे बड़ी बात अभी तक इसके जहर का कोई ऐंटिडॉड नहीं बनाया गया है|

इनके अंदर 26 वयस्कों को मारने तक का जहर होता है|
यह दुनिया में ऑक्टोपस की सबसे आक्रामक प्रजातियों में से एक है|
इनके जीवनकाल अधिकतम 3 से 5 साल तक होता है|

ग्रेट वाइट शार्क

ग्रेट वाइट शार्क का पसंदीदा शिकार मनुष्य तो नहीं है लेकिन फिर भी मनुष्यों पर बड़ी संख्या में असुरक्षित हमलों के लिए जिम्मेदार हैं|
शार्क हमेशा अपने भोजन के करीब ही होती है और वह खून की खुशबू को काफी दूर से सूंघ लेती है और उस तरफ बढ़ जाती है, उनके नुकीले दांत आपके मांसपेशियों को एक बार में फाड़ के रख सकते है|

इसे भी पढ़ें:2019 सूची:- भारत की सबसे अमीर लोग

यह ज़्यादातर ठन्डे पानी में पाई जाती है|
आमतौर पर शार्क्स की लम्बाई 4.6 मिल जाती है परन्तु कुछ सफ़ेद शार्क्स की लम्बाई 6 मीटर तक भी मिली है अर्थात किसी भी बस का आधा हिस्सा|
हालांकि, दुख की बात है कि वे मानव गतिविधि से गंभीर खतरे में हैं| इन खूबसूरत जानवरों का अवैध शिकार और अधिक शिकार का मतलब है कि आज महान सफेद शार्क IUCN रेड लिस्ट में एक कमजोर प्रजाति है|

बॉक्स जेलीफिश

ये जीव काफी खतरनाक और जहरीला होती है| इनके सिर्फ़ एक बार काटने से इंसान की मौत हो जाती है| ये जीव सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं| इन विशाल जेलीफिश के कुल 60 टेस्टिकल्स होते हैं|

इसकी 29 प्रकार की प्रजातियाँ है|
सभी जेलीफिश ज़हरीली होती है|
कछुए ही केवल जेलीफ़िश के शिकारी हैं|
बिग बॉक्स जेलीफिश की 24 आँखे होती है|
यह रात को सोती है|
इनका जीवन काल 3 महीने का होता है|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

लयनफिश

इसका यह नाम इसके गले पर बने गिल्स के वजह से पड़ा है, यह जीव भी काफी जहरीले होते है हालाँकि इनके काटने से किसी की मौत तो नहीं होती लेकिन पूरे शरीर में दर्द-सा उठता है|

शेरोनफ़िश का वैज्ञानिक नाम पर्टोइस है, जिसका अर्थ होता है पंखों वाला|
वे अपने शरीर और अपनी रीढ़ पर सुंदर, ज़ेबरा जैसे पैटर्न के लिए जाने जाते हैं|
लायनफिश को जेब्राफिश, फायरफिश, टर्कीफिश, तितली-कॉड, बिच्छू मछली और ड्रैगन मछली के रूप में भी जाना जाता है|
उनकी सुंदरता और रंग के कारण, शेरोनफ़िश को एक्वेरियम मे भी रखा जाता है|

Image Source :- allthatsinteresting.com