Housefull 4 Movie Review – अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 शुक्रवार 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है| दर्शक इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं| अक्षय के आलावा इस फिल्म में कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और पूजा हेगड़े भी हैं| इतने सारे नामी सितारों से सजी इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं| इस पोस्ट में हॉउसफुल 4 का मूवी रिव्यु पेश किया जायेगा|
अपनी सुपरहिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी को भुनाना कुछ गलत तो नहीं, मगर उनके नाम पर दर्शकों के सामने परोसा जाने वाला मसाला ऐसा जरूर होना चाहिए जो उन्हें मनोरंजन की चटपटी रेसिपी दे सके| ऐसा कुछ हाउसफुल की फ्रेंचायजी भाग 4 में होता नजर नहीं आता| कुल मिलकार हाउसफुल 4 को पार्ट 3 की तर्ज पर गढ़ने की कोशिश की गई है| यही वजह है कि कॉमेडी के कई नए-पुराने पंचेज़ के बावजूद कमजोर कहानी के कारण फिल्म हंसी का वो खजाना साबित नहीं हो पाती जिसकी उम्मीद की गई थी|
Housefull 4 Movie Review :अक्षय कुमार का बाला रूप सबसे ज्यादा हिट हुआ|
फिल्म में कॉमेडी जबरदस्त अंदाज में दर्शकों के सामने पेश की गई है| फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं| अक्षय की इस फिल्म में उनका फनी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है| अक्षय के बाला रूप को फैंस ने काफी पसंद किया है|
Housefull 4 Movie Review – हाउसफुल 4 मूवी कहानी :-
फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी लंदन से शुरू होती है जहां हैरी, मैक्स और रॉय (अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख) को वहां के डॉन के कुछ पैसे चुकाने हैं| इस मुसीबत से पार पाने के लिए वे तीनों अमीर घराने से ताल्लुक रखने वाली कीर्ति, नेहा और पूजा (कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े) को अपने प्यार में फंसा लेते हैं और शादी करने की तैयारी शुरू कर देते हैं|
इसे भी पढ़ें:- आयुष्मान खुराना की 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में|
सभी शादी करने के लिए भारत में सितमगढ़ आ जाते हैं| सितमगढ़ आकर हैरी की पिछले जन्म की सभी यादें ताजा हो जाती हैं| उसे यह पता चलता है कि वह 600 साल पहले वह यहां का राजकुमार था जिसका नाम बाला होता है और सिर्फ वही नहीं बल्कि दूसरे सभी लोगों का भी यह पुर्नजन्म है|
उसे यह बात उसका विश्वासपात्र नौकर पास्ता (चंकी पांडे) याद दिलाता है| जब हैरी को यह अहसास होता है कि इस जन्म में वे अपनी पूर्व जन्म की प्रेमिकाओं के बजाय अपनी पूर्व जन्म की भाभियों से शादी करने जा रहे हैं, तो वह अपने दोस्तों और उनकी प्रेमिकाओं को याद दिलाता है कि कैसे कृति पिछले जन्म में राजकुमारी मधु, रॉय नृत्य के गुरु बांगड़ू, मैक्स राजकुमारी का अंगरक्षक धरमपुत्र था और नेहा राजकुमारी मीना थी जबकि नेहा राजकुमारी माला थी|
Housefull 4 कहानी में पेंच तब आता है, जब पिछले जन्म के दो अन्य किरदार गामा (राणा दुगुबत्ती) पप्पू रंगीला और राघवन (शरद केलकर) भी इस जन्म में सितमगढ़ आ पहुंचते हैं| पिछले जन्म की अधूरी प्रेम और बदले की कहानी इस जन्म में पूरी हो पाती है या नहीं, ये तो आप फिल्म देखने के बाद ही जान पाएंगे|
असली छिछोरे के तौर पर हाउसफुल 4 में दिखते हैं अक्षय कुमार| घिसे पिटे चुटकुले और बेतरतीब के संवादों के साथ खास तरह की मौखिक मुद्राएं बनाकर वह दर्शकों को हंसाने की कोशिश करते हैं| बॉबी देओल और रितेश देशमुख का अभिनय औसत है और कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े को फिल्म में बस फ्रेम सुंदर दिखाने से ज्यादा कुछ काम मिला नहीं है| जॉनी लीवर जरूर रंगीला के किरदार में अपनी छाप छोड़ जाते हैं| फिल्म की खासियत ये है कि अक्षय कुमार से ज्यादा तालियां कैमियो रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिलती हैं|
Housefull 4 movie review – डायरेक्शन की बात करें तो फरहाद सामजी ने फिल्म को बेहद कमजोर और पुराने कॉन्सेप्ट पर खड़ा करने की कोशिश की है| फिल्म में कहानी के नाम पर कुछ भी नहीं है| Housefull 4 का ‘बाला’ सॉन्ग जरूर अच्छा है, लेकिन बाकी गाने एवरेज हैं|
दीवाली के मौके पर अकसर कॉमेडी फिल्मों को रिलीज किया जाता है, इस बार “हाउसफुल 4′ आई है, लेकिन कॉमेडी, कहानी और एक्टिंग तीनों ही मोर्चे पर फिल्म दीवाली सरीखी रोशनी फैलाने में फेल रहती है| फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन दीवाली का वीकेंड होने की वजह से ‘हाउसफुल 4’ को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है| लेकिन इसका बाकी का सफर संघर्ष भरा रह सकता है|
Housefull 4 Movie Review – क्यों देखें :- हाउसफुल ब्रैंड के फैन्स और माइंडलेस कॉमिडी के शौकीन यह फिल्म देख सकते हैं|
Image Source :- scroll.in/