हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच हो कलायत पहुंचे। जहां उन्होंने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ सुशील गुप्ता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकार पर जमकर तीखा प्रहार किया।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार का कैबिनेट विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ
किसानों का कर्जा हो गया है डबल
इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही थी लेकिन उन्होंने किसानों का कर्ज़ा डबल कर दिया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसान जब मंडियों में फ़सल बेचने जाते हैं तो किसानों को सुविधाएं और दाम दोनों नहीं मिलते हैं। बता दें, डॉ सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाये गए हैं। उनके अलावा इनोलो के अभय चौटाला भी उसी लोकसभा क्षेत्र से अपना दमखम दिखा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।