लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा और सपा मुखिया के (SP Will Lose All Five Seats) परिवार की पांचों सीटों पर हार सुनिश्चित है। गोला में खीरी लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।
इसे भी पढ़ें – Akash Anand पद से हटाए जाने की क्या है वजह? Mayawati ने क्यों लिया ये फैसला?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं।
SP Will Lose All Five Seats – मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। एक तरफ कांग्रेस के कार्यकाल में जहां देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे वहीं दूसरी तरफ सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के केस वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
इसे भी पढ़ें – BSP से बर्खास्त होने के बाद आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा-बहनजी का आदेश सिर माथे पे
उन्होने कहा कि जैसे अयोध्या नई अयोध्या बन गई है। काशी विश्वनाथ धाम जगमगा रहा है। ऐसे ही छोटी काशी को भी हम लोग उसी सुंदरीकरण के साथ जोड़ने का काम करने जा रहे हैं। फोर लेन के साथ यहां सुंदर गलियारा होगा। एक एक व्यापारी को बसाने का काम होगा, किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा। यह केवल रामभक्त ही कर पाएंगे रामद्रोही नहीं कर पाएंगे।