अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ईरान में इन दिनों विरोध प्रदर्शन बढ़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक विरोध प्रदर्शन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, (danger of a world war) हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. ट्रंप कह चुके हैं कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा जाएगा तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. अमेरिका की धमकी के बाद अब ईरान ने भी धमकी दे दी है.

हाल ही में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका तेहरान पर हमला करता है, तो ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल को जवाबी कार्रवाई के लिए वैध टारगेट मानेगा. वो इन पर अटैक करेगा. इसी बीच जानते हैं कि अमेरिका के मिडिल ईस्ट के किन देशों में सैन्य ठिकाने हैं.

इसे भी पढ़ें – दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दंग

danger of a world war – अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है तो मिडिल ईस्ट के इन 8 देशों में त्राहिमाम मचेगा. ईरान की इस चेतावनी से यह आशंका बढ़ गई है कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने, जो पहले से ही तनाव में हैं वहां बड़ा संघर्ष हो सकता है.

ट्रंप ने रविवार को कहा कि वो ईरान में इंटरनेट बहाल करने को लेकर अरबपति एलन मस्क से बात करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप के ईरान पर अटैक करने की चेतावनी के बीच अब ईरान भी अलर्ट मोड पर है और उसने भी पहले ही वॉर्निंग दे दी है. अमेरिका के मिडिल ईस्ट में 8 सैन्य ठिकाने हैं. बहरीन, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित हैं.

Share.
Exit mobile version