बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और फोक थ्रिलर फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसी बीच दो बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. एक तरफ ‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का टीजर सेंसर बोर्ड से पास हो चुका है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ की (Akshay Kumar’s Bhoot bungalow) रिलीज डेट ने इंडस्ट्री में नया बज बना दिया है. ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने चरम पर है, क्योंकि दोनों ही फिल्में अलग-अलग अंदाज में डर और रोमांच का अनुभव देने वाली हैं.
‘भूत बंगला’ और ‘विवा’न की चर्चा एक साथ यू हीं नहीं हो रही है, बल्कि दोनों फिल्मों का साथ में खास कनेक्शन होने वाला है. दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के टीजर को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. हाल ही में फिल्म के टीजर की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि मेकर्स जल्द ही इसे दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं. ये फिल्म एक फोक थ्रिलर है, जिसकी कहानी जंगल, रहस्य और प्राचीन मान्यताओं के इर्द-गिर्द घूमती है.
Akshay Kumar’s Bhoot bungalow – फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे और इसकी कहानी को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई हैं. ‘विवान’ का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है और अब इस फिल्म के साथ फोक कॉमेडी की झलक देखना काफी अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है. ‘भूत बंगला’ के साथ ‘विवान’ का टीजर रिलीज होना काफी अच्छा माना जा रहा है.
