प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में साफ कर दिया था कि 17 मई के बाद Lockdown 4.0 आएगा। इसके बाद से पूरे देश में चर्चा है कि Lockdown 4.0 कैसा होगा…..? यानी किन-किन कामों की छूट मिलेगी और कौन-कौन सी पाबंदियां लगी रहेंगी। खबर है कि इस सस्पेंस से आज पर्दा उठ सकता है।
खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय Lockdown 4.0 के लिए गाइडलाइन जारी कर सकता है। इसके साथ ही राज्यों को भी आगे का एक्शन प्लान स्पष्ट हो जाएगा। आपको बता दें कि, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे कुछ राज्य अपने यहां के हॉटस्पॉट में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा चुके हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-कोरोना के कारण ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफ़ा,पढ़िए पूरा मामला……
देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 85,970 है, 30,153 लोग ठीक और 2,752 की मौत।
राज्य पॉजिटिव केस डिस्चार्ज मौत
( 77 विदेशी)
1.अंडमान निकोबार 33 33 0
2.आंध्र प्रदेश 2,307 1,252 48
3.अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4.असम 90 41 2
5.बिहार 1,018 438 7
6.चंडीगढ़ 191 37 3
7.छत्तीसगढ़ 66 56 0
8.दिल्ली 8,895 3,518 123
9.गोवा 15 7 0
10.गुजरात 9,931 4,035 606
11.हरियाणा 818 439 11
12.हिमाचलप्रदेश 76 39 3
13.जम्मू-कश्मीर 1,013 513 11
14.झारखंड 203 87 3
15.कर्नाटक 1,056 480 36
16.केरल 576 492 4
17.लद्दाख 43 22 0
18.मध्यप्रदेश 4,595 2,283 239
19.महाराष्ट्र 29,100 6,564 1,068
20.मणिपुर 3 2 0
21.मेघालय 13 11 1
22.मिजोरम 1 1 0
23.ओडिशा 672 166 3
24.पुदुचेरी 13 9 1
25.पंजाब 1,935 305 32
26.राजस्थान 4,727 2,677 125
27.तमिलनाडु 10,108 2,599 71
28.तेलंगाना 1,454 959 34
29.त्रिपुरा 156 42 0
30.उत्तराखंड 82 51 1
31.उत्तर प्रदेश 4,057 2,165 95
32.पश्चिम बंगाल 2,461 829 225