Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान
    • नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    • चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय
    • हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
    • नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा
    • मोहाली में ED की रेड पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान; सीएम मान को घेरते हुए पूछा- “अब खुलेगा पैसों का असली नेटवर्क?”
    • नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
    • ‘धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर’, दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्षा मंत्री का कड़ा पलटवार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

    हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

    May 7, 2026 देश 2 Mins Read
    Chandranath Rath murder case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को लेकर जांच में नया खुलासा हुआ है. जिस बाइक का इस्तेमाल हमलावरों ने किया, उसका रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल दक्षिण में बर्नपुर इलाके के पते पर दर्ज बताया गया है. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर- WB44D1990 है. ये पश्चिम बर्धमान (Chandranath Rath murder case) आरटीओ में दर्ज है. इसके मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य है. बाइक का रजिस्ट्रेशन 4 मई 2012 को हुआ. इसकी वैलिडिटी 2 मई 2027 तक है.

    Chandranath Rath murder case – जांच ये बात सामने आई है कि इसका एड्रेस क्वार्टर नंबर- AB 7/12, गुरुद्वारा रोड बर्नपुर हीरापुर, बर्धमान है. हालांकि गुरुवार को जब मीडिया और स्थानीय लोग इस पते पर पहुंचे तो पता चला कि वहां विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है. मौजूदा समय में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार रहते हैं, जो साल 2014 से यहां रह रहे हैं.

    मैं विभाष नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानता

    धरमवीर कुमार ने बताया कि वह विभाष भट्टाचार्य नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते. साथ ही जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह बाइक भी वहां मौजूद नहीं मिली. धरमवीर की अपनी मोटरसाइकिल का नंबर और मॉडल अलग है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं.

    चश्मदीद सुशांत सरकार ने क्या-क्या कहा?

    वहीं, इस वारदात के चश्मदीद सुशांत सरकार ने बताया, मैं रात 10 से 10:20 बजे के बीच छोटे कुत्तों को खाना खिला रहा था. उसी समय किसी ने चिल्लाकर कहा, उसने गोली चलाई. मैंने पूछा, किसे गोली मारी? उसने कहा, देखो, उसने गोली चलाई है, वह कार में पड़ा है. मैंने मौके पर जाकर देखा तो वो (चंद्रनाथ) कार में औंधे मुंह पड़े थे.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- ’15 साल के जंगलराज का नतीजा, BJP सब ठीक करेगी’

    सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारदात? पढ़ें विस्तार से

    चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस का समर्थन?

    नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधायक दल की बड़ी बैठक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.