Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान
    • नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    • चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय
    • हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
    • नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा
    • मोहाली में ED की रेड पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान; सीएम मान को घेरते हुए पूछा- “अब खुलेगा पैसों का असली नेटवर्क?”
    • नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
    • ‘धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर’, दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्षा मंत्री का कड़ा पलटवार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा

    नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा

    May 7, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    fake fertilizer factory busted
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फरीदकोट: जिले के नारायण नगर इलाके में एक कोठी के अंदर चल रहे नकली खाद तैयार करने के अवैध कारोबार का कृषि विभाग ने पर्दाफाश किया है। चंडीगढ़ से पहुंची विशेष टीम ने स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की मदद से छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में नकली खाद, पोटाश, जिंक, एक्सपायरी सामग्री, खाली बोरियां और (fake fertilizer factory busted) पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। हालांकि मुख्य संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

    जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण नगर की गली नंबर-2 स्थित एक कोठी में नकली जिंक, पोटाश और अन्य खाद तैयार कर किसानों को सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त निदेशक नरेंद्र सिंह बैंस की अगुवाई में विशेष टीम फरीदकोट पहुंची। टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह और एडीओ इन्फोर्समेंट डॉ. जतिंदरपाल मान सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

    इसे भी पढ़ें – नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    छापेमारी के दौरान टीम को कोठी के अंदर नकली खाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनरी मिली। मौके से नकली पोटाश, जिंक, भरी और खाली बोरियां, पैकिंग रैपर तथा अन्य सामान बरामद किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि एक्सपायर हो चुकी सामग्री पर नई तारीखों वाले स्टिकर लगाकर उसे दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।

    fake fertilizer factory busted – कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य संचालक रजिंदर सेठी पहले अनाज मंडी में खाद और कीटनाशकों की दुकान चलाता था। करीब छह महीने पहले उसका लाइसेंस रद्द हो गया था, जिसके बाद उसने रिहायशी इलाके में यह गैरकानूनी कारोबार शुरू कर दिया। विभाग की ओर से उसके खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट, इंसेक्टिसाइड एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मोहाली में ED की रेड पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान; सीएम मान को घेरते हुए पूछा- “अब खुलेगा पैसों का असली नेटवर्क?”

    नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की ‘शुकराना यात्रा’; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों पर टेकेंगे मत्था

    पुलिस की सूझबूझ से विधायक की भूख हड़ताल खत्म; अब SIT करेगी मामले की निष्पक्ष जांच

    नाजायज माइनिंग पर लुधियाना में बड़ा बवाल; 25-30 गांवों के सरपंचों ने DC को घेरा, दी आंदोलन की चेतावनी

    सीएम भगवंत मान के धमाकों वाले बयान पर बवाल; तरुण चुघ बोले- ‘हिम्मत है तो सबूत दें या इस्तीफा’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.