BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने को ‘बेरहमी से की गई हत्या’ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में इस हमले को अंजाम देने से पहले हत्यारों ने इलाके की रेकी की थी. विधानसभा चुनाव के नतीजों के 48 घंटों के भीतर ही एक चौंकाने वाली (Suvendu Adhikari angry over murder of PA) घटना सामने आई. सुवेंदु अधिकारी के कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में एक हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Suvendu Adhikari angry over murder of PA – शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ की गाड़ी को रोका, उसे रुकने पर मजबूर किया और फिर बेहद करीब से गोलीबारी करने के बाद वहां से फरार हो गए.
#WATCH | North 24 Parganas | On his PA, Chandra shot dead in Madhyamgram, BJP leader Suvendu Adhikari says, “This is a pre-planned murder, and this is what DGP said. A recce was done for 2-3 days and a murdered was fully planned. The police initiated investigation… We are pic.twitter.com/XqcQR8Vz8D
— ANI (@ANI) May 6, 2026
‘हमारे पास शब्द नहीं हैं’
सुवेंदु ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम गहरे शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है. कई नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि ये 15 साल के ‘महा-जंगलराज’ का नतीजा है. BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी.


