रायपुर : प्रदेश में बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों, स्मार्ट मीटरों की अनधिकृत स्थापना और अत्यधिक आ रहे बिजली बिलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ (congress’s ruckus against smart meters) विशाल प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।
इसे भी पढ़ें – राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार धमतरी पहुंचीं डॉ. ममता साहू, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
congress’s ruckus against smart meters – शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बिजली महंगी कर प्रदेश की आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पहले भूपेश बघेल सरकार की अत्यंत लोकप्रिय ‘400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ बंद की और उसके बाद लगातार विद्युत दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर आम जनमानस की कमर तोड़ दी है।
4 चरणों में होगा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, स्मार्ट मीटर हटने तक जारी रहेगा संघर्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी चार प्रमुख चरणों में पूरे प्रदेश में आंदोलन संचालित करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बिजली के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस कराना, प्रदेश से स्मार्ट मीटर हटवाना और ‘400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ को पुनः लागू कराना है। इसके लिए प्रदेशभर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध दर्ज कराएंगे।
