बिलासपुर: राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने और पार्टी फंड के नाम पर एक निजी सलाहकार से 82 लाख 63 हजार 194 रुपए की भारी-भरकम रकम की ठगी करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने मुख्य महिला (Nikhat Parveen Sabri Arrested) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Nikhat Parveen Sabri Arrested – जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से निखत परवीन शाबरी उर्फ निकहत शाबरी उर्फ निक्की से जान-पहचान हुई थी। आरोपी महिला ने खुद को किसी राष्ट्रीय पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए देश के बड़े नेताओं से करीबी संपर्क होने का झूठा दावा किया। शुरुआत में जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर प्रार्थी का पूरा विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद, आरोपी ने प्रार्थी की राजनीति में रुचि का फायदा उठाते हुए उसे राष्ट्रीय पार्टी में कोई बड़ा पद दिलाने और पार्टी में उच्च स्तर पर जॉइनिंग कराने का बड़ा झांसा दिया।
रुपये मांगने पर शुरू की धमकी और ब्लैकमेलिंग
पुलिस के अनुसार, पार्टी फंड और विभिन्न कागजी प्रक्रियाओं के नाम पर प्रार्थी चेतन आनंद दुबे और उसके परिचितों—सतीश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय तथा डॉ. गायत्री गुप्ता के बैंक खातों से लगातार रकम ट्रांसफर कराई गई। इसके अलावा कुछ नकद राशि भी ली गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 82,63,194 रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। जब प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी, तब आरोपी महिला द्वारा कथित रूप से जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात भी पुलिस शिकायत में सामने आई है।
