रायपुर: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बेटी संजू देवी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संजू देवी का रायपुर में विशेष सम्मान किया है। संजू देवी ने (Kabaddi Player Sanju Devi) सोमवार को विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उनका अभिनंदन किया।
Kabaddi Player Sanju Devi – जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने भी अपनी शानदार प्रतिभा से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री साय ने 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर संजू देवी को 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने संजू देवी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायी है।
