उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह विधायक को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा ही कुछ राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां अजगरा सीट से विधायक त्रिभुवन राम के घर से चोरी हो गई हैं. विधायक के घर से चोरी किसी और ने नहीं बल्कि नौकर ने की है. नौकर घर से लॉकेट और घड़ी चोरी करके ले गया है, जो काफी महंगी बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है. लखनऊ में बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम के घर से […]
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के बांदा से तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोपी छह महीने पहले लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने ले गए थे, जहां वह लड़कियों को पहले जबरन शराब पिलाते थे और फिर उनसे डांस करवाते थे. आरोपियों ने इस दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. जिसके आधार पर वह लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि वह मामले में जांच कर रही है. बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन लड़कियों के साथ छह महीने तक सामूहिक दुष्कर्म […]
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है. यहां प्रेम में असफल होने पर मायके पहुंची शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया, जिसे देखकर प्रेमी ने भी जहर खा लिया. जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई. परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहुंचे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐर का है. यहां […]
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाइवे पर बीजेपी नेता के होटल पर कई राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री नीतीश मलिक के होटल पर कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग के दौरान वहा पर खाना खा रहे लोगो में दहशत फैल गई. फायरिंग करने वाले बदमाश धमकी देकर गए है कि जब नीतीश मलिक आए तो बता देना कि अगली गोली उसके माथे पर ही मारी जाएगी. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस घटना की जांच की बात कह रही […]
मेरठ के सौरभ राजपूत केस के बाद कई ऐसे मामने सामने आने लगे जहां पत्नी ने या तो पति को मार डाला या मारने की धमकी दी. अब ऐसा ही एक केस यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पत्नी ने पति को कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश की. अब पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. ननद ने भाभी का सारा काला चिट्ठा खोला है. पीड़ित परिवार ने पुलिस में बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि पत्नी ने पति को मारने की नीयत से […]
कई बार प्यार में डूबे कपल्स ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मेला देखने पहुंचा. दोनों झूले पर बैठे और एक दूसरे को किस (चूमने) करने लगे. यही नहीं, दोनों काफी देर तक अश्लील हरकतें भी करते रहे. जैसे ही लोगों ने उन्हें ऐसा करते देखा तो तुरंत झूला रुकवा दिया. झूला रुकवाते ही लोगों ने प्रेमी की क्लास लगा दी. उसे खूब पीटा. फिर लड़का-लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी. जैसे ही लड़का-लड़की […]
आपने आज तक लुटेरी दुल्हन के किस्से तो बहुत सुने होंगे जहां लड़की पैसे के लिए अमीर दूल्हा देखकर शादी करती है. उसके बाद मौका देखकर घर के जेवर, रुपए आदि लेकर फरार हो जाती है. हालांकि आज हम आपको सुनाते है कानपुर के लुटेरे दूल्हे की कहानी. दूल्हे ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद शादी की और फिर मौका देखकर जेवर, रुपए सब लेकर फरार हो गया. ऐसे में अब महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में बुशरा इरफान […]
धार्मिक नगरी काशी में नवरात्र पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाई गई है.देर शाम तक चली नगर निगम के कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है. पूरे नवरात्रि भर काशी में मटन-चिकन और मछली की दुकाने बंद रहेंगी. 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नवरात्र का त्योहार है. ऐसे में 31 मार्च को पड़ने वाली ईद पर भी नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी. कार्यकारिणी के सदस्य मदन मोहन के प्रस्ताव पर गहन मंथन के बाद ये फैसला हुआ है. नवरात्रि में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हिन्दू संगठनों ने भी दो दिन पहले प्रशासन […]
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है. हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है कि बायलर कैसे फटा. जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए. उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया. वह फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच […]
उत्तर प्रदेश के मथुका स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका और शिक्षिका के बीच ‘दंगल’ देखने को मिला. मामला छाता तहसील का है. आंगनबाड़ी सहायिका और टीचर के बीच जमकर लात घूंसे चले. एक-दूसरे को पीटते हुए दोनों जमीन पर गिर पड़ीं लेकिन मारपीट जारी रही. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है. छाता के गांव बहरावली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. बुधवार को यहां किसी बात को लेकर प्रभारी प्रधान अध्यापिका और आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता के मध्य मारपीट हो गई. […]

